फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two coaches went without engine

बिना इंजन चल पड़े दो कोच

Sat, 26 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Sat, 26 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर खड़ी सवारी गाड़ी के दो कोच बिना इंजन चल पडे़। यह देख रेलवे क्रासिंग पर खडे़ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पटरियों पर पत्थर रखकर कोच रोका, जिससे बड़ा हादसा होते बचा, क्योंकि जिस ट्रेक पर कोच जा रहे थे उसी पर शताब्दी को लाइन क्लीयर का सिगनल दिया गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर खडे़ पूर्वोत्तर रेलवे कोच संख्या एनई 01415 व एनई 14484 अचानक बगैर इंजन के रुद्रपुर की ओर चल पड़े। दोनों कोच प्लेटफार्म से दो सौ मीटर आगे निकल गए।
विज्ञापन


गौला रोड रेलवे क्रासिंग के पास खड़े लोगों ने बिना इंजन के डिब्बे आते देख तत्काल पटरी पर पत्थर लगाने शुरू कर दिये, जिसके चलते स्पीड पकड़ रहे खाली कोच वहीं थम गए। गेटमेन राकेश कुमार ने फाटक बंद कर घटना की सूचना स्टेशन के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर इंजन के कोच रवाना होने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक के अवकाश पर होने से अन्य कर्मचारी बगले झांकने लगे। कोच को प्लेटफार्म पर खड़ा करते समय गुटके और चैन लगाना अनिवार्य है।


 मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल ने स्टेशन पर बगैर इंजन के कोच के सरकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। डीआरएम जिंदल ने कहा बिना इंजन के डिब्बों का दौड़ना संबंधित कर्मचारी की लापरवाही है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चार माह पहले स्टेशन पर खड़ा इंजन बगैर चालक के दौड़ पड़ा था। इसे विभाग ने हल्के में लिया था। कोई जांच भी नहीं हुई। अब फिर वही पुनरावृत्ति हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed