फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two clinics in Lalkuan sealed; Jan Aushadhi Kendra license cancelled.

Nainital News: लालकुआं 2 क्लीनिक सील, जन औषधि केंद्र लाइसेंस रद्द

Wed, 28 Oct 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two clinics in Lalkuan sealed; Jan Aushadhi Kendra license cancelled.
लालकुआं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को अवैध मेडिकल प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसने के लिए लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में अभियान चलाया। प्रशासन, स्वास्थ्य और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दो क्लीनिकों को सील कर दिया। इसके साथ ही एक जन औषधि केंद्र के लाइसेंस को रद्द करने की संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली के नेतृत्व में गठित टीम ने छह से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की। राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित सुमंत मंडल क्लीनिक और 25 एकड़ रोड स्थित मनोज राय क्लीनिक में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इन क्लीनिकों को तत्काल सील कर दिया गया। गौला रोड पर आईटीसी गेट के सामने स्थित जन औषधि केंद्र में भी जरूरी कागजात की कमी पाई गई। इस पर उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है। जांचे गए अन्य क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों के दस्तावेज सही पाए गए। टीम में ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. लव पांडे, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed