{"_id":"681a7dcc40a56839380960c3","slug":"two-bike-riders-returning-died-colliding-divider-haldwani-news-c-337-1-hld1039-121625-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अंत्येष्टि से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की डिवाइडर से टकराकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अंत्येष्टि से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की डिवाइडर से टकराकर मौत
Wed, 07 May 2025 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंत्येष्टि से लौट रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। दोनों रुद्रपुर सिडकुल स्थित बिस्किट फैक्टरी में कार्यरत थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक के परखचे उड़ गए।
पुलिस के अनुसार सोबन सिंह (32) पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम बड़ौन, खनस्यूं नैनीताल अपने साथी योगेंद्र सिंह बिष्ट (45) पुत्र उदय सिंह बिष्ट निवासी तराड़ वाड़ी अल्मोड़ा के साथ बाइक से मंगलवार दोपहर लौट रहा था। कालटैक्स काठगोदाम के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर बीच सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि दोनों पटरानी में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया कि जिनकी अंत्येष्टि थी, वे सोबन के गांव के ही थे। एसओ बिष्ट के मुताबिक दोनों युवक रुद्रपुर सिडकुल स्थित फैक्टरी में कार्यरत थे। पता चला है कि वे शहर से सीधे रुद्रपुर ही जा रहे थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।