{"_id":"67160c452167be8449039294","slug":"two-arrested-for-supplying-illegal-weapons-in-haldwani-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हल्द्वानी में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, बंदूक-तमंचा समेत चार कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हल्द्वानी में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, बंदूक-तमंचा समेत चार कारतूस बरामद
Mon, 21 Oct 2024 01:39 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:39 PM IST
सार
मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध असलहों का कारोबार करने वाले दो लोगों को रविवार देर रात लामाचौड़ चौकी क्षेत्र स्थित बावनडांठ नाला के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी में मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध असलहों का कारोबार करने वाले दो लोगों को रविवार देर रात लामाचौड़ चौकी क्षेत्र स्थित बावनडांठ नाला के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 12 बोर की देशी बंदूक और तमंचा समेत चार कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। रविवार रात मुखानी एसओ विजय मेहता, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर और लामाचौड़ चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी चेकिंग कर रहे थे। तभी बावनडांठ नाले के पास संदिग्ध कार को देख चेक किया गया। बताया कि कार में दो लोग बैठे थे। इनमें एक कुसुमखेड़ा निवासी 29 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और दूसरा गैस गोदाम रोड निवासी 24 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र लाल सिंह था। कार की तलाशी ली गई तो अनिल के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा मय दो कारतूस और सर्वेश के पास से 12 बोर की एक देशी बंदूक और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Khatima News: अवैध संबंध के चलते हुई अनिल की हत्या, पुलिस ने मामा-भांजे को किया गिरफ्तार; गरम सरिया से गोदा था
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूपी और यूएसनगर से अवैध असलहे लाकर नैनीताल व अन्य जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस को यूएसनगर में अवैध असलहों की फैक्ट्री होने का भी शक है। इसे लेकर भी छानबीन की जा रही है।