फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anil was murdered due to illicit relations and old rivalry in khatima

Khatima News: अवैध संबंध के चलते हुई अनिल की हत्या, पुलिस ने मामा-भांजे को किया गिरफ्तार; गरम सरिया से गोदा था

Mon, 21 Oct 2024 10:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 21 Oct 2024 10:30 AM IST
सार

जादौपुर गांव में शुक्रवार रात बंधक बनाकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त लाठी, डंडे और सरिया भी बरामद की है।

विज्ञापन
Anil was murdered due to illicit relations and old rivalry in khatima
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा के जादौपुर गांव में शुक्रवार रात बंधक बनाकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त लाठी, डंडे और सरिया भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों के कारण अनिल की हत्या को अंजाम दिया।

जादौपुर निवासी अनिल सिंह (27) पुत्र जगत सिंह की शुक्रवार रात गांव के कुछ लोगों ने बंधक बनाने के बाद लाठी, डंडों और सरिया से पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े भाई कमलजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कृष्ण सिंह, उसके भांजे सुमित सिंह, भाभी सुंदरवती और कुछ अन्य लोगों ने अनिल को बंधक बनाकर पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नशे पर नकेल: ऊधमसिंह नगर जिले में 30 किलो स्मैक पहुंचा चुका है शानू, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ विमल रावत ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देशन पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और फोरेंसिक टीम की मदद ली गई। हत्या की घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी कृष्ण सिंह और सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी, डंडे और सरिया भी बरामद की।

बताया कि आरोपियों ने कमरे में अनिल सिंह के हाथ बांधे और मुंह पर कपड़ा ठूंसकर लाठी-डंडे से उसे पीटा। साथ ही गर्म सरिया से गोदकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस कारण उसकी मौत गई थी।

सीओ ने बताया कि आरोपियों की परिचित महिला से अनिल के संबंध होने और विरोध करने पर उसके सुमित के साथ मारपीट से ये लोग उससे रंजिश रखने लगे थे। इसी कारण उन्होंने हत्या को अंजाम दिया। सीओ रावत ने बताया कि मामले में नामजद महिला की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस टीम को कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, एसएसआई विनोद जोशी, दरोगा ललित बिष्ट, किशोर पंत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed