फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Twenty bucks baby routed Tppebaji

बीस रुपए में बच्चे से कराई टप्पेबाजी

Wed, 16 Mar 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 16 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
 Twenty bucks baby routed Tppebaji
टप्‍पेबाजी - फोटो : अमर उजाला
रामबाग कालोनी के समीप रामपुर रोड पर मंगलवार की शाम इंजीनियर को चकमा देकर एक बच्चे ने कार से बैग उड़ा लिया। दुकान के सामने खड़े लोगों ने बच्चे का पीछा कर उसे बैग के साथ पकड़ लिया। लोगों ने बच्चे को टीपीनगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को बच्चे ने बताया कि एक व्यक्ति ने बैग उठाने के लिए उसे 20 रुपए दिए थे। उसने रुपए के लालच में बैग उड़ा लिया। सोमवार को भी दो बुजुर्ग भाइयों से 11 हजार रुपए की टप्पेबाजी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन


रामबाग कालोनी निवासी एनएचपीसी के इंजीनियर दलीप भगत ने मंगलवार की शाम रामपुर रोड पर जोशी जनरल स्टोर से सामान खरीदने के लिए कार (सीएच 01एएम 5243) खड़ी की। सामान खरीदने के बाद दलीप दुकान से बाहर निकले तो लगभग दस साल के बच्चे ने उनसे कहा कि उनकी कार से तेल बह रहा है। वह कार का बोनट खोलकर देखने लगे। इस बीच बच्चा कार का पिछला दरवाजा खोलकर सीट से बैग लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार आईडी जोशी ने शोर मचाते हुए बच्चे का पीछा किया। इस बीच दुकान के सामने खड़े शाश्वत वालिया ने भी घेराबंदी कर दी। दोनों ने बच्चे को बैग सहित पकड़ लिया। बच्चे का कहना था कि वह रेलवे स्टेशन के समीप गफूरबस्ती में रहता है। इस बीच मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने बच्चे को पुलिस को हवाले कर दिया। देर तक बच्चा गैंग के बारे में बता नहीं रहा था। उसका कहना था कि पैसा देकर एक अजनबी ने उससे बैग उठवाया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed