फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tubewell motor located at Damuwadunga Forest Compound

दमुवाढूंगा फारेस्ट कंपाउंड स्थित नलकूप की मोटर फुंकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tubewell motor located at Damuwadunga Forest Compound
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। खराब नलकूपों की मरम्मत होते ही अब दमुवाढूंगा फॉरेस्ट कंपाउंड स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई है। मोटर खराब होने से इलाके की करीब दो हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान है। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि दमुवाढूंगा नलकूप की मरम्मत शुरू करा दी गई है। जिन इलाकों में अधिक किल्लत है, वहां टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। उधर, पेयजल लाइनों में प्रेशर की कमी और लाइनों में लीकेज के चलते लोगों को इन दिनों पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों को निजी टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से लीकेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। पेयजल लाइनों में प्रेशर की कमी से कठघरिया, लामाचौड़, फतेहपुर, रामड़ी आनसिंह, भगवानपुर समेत तमाम इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। वहीं, कुसुमखेड़ा, आरटीओ रोड, दमुवाढूंगा देवलचौड़ समेत कई इलाकों में पेयजल लाइनों के लीक होने से भी उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। दमुवाढूंगा में तीन इंच की पेयजल लाइन तीन स्थानों पर लीक है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि दमुवाढूंगा, पनियाली, कठघरिया, पीपलपोखरा, भगवानपुर आदि इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा गया। उन्होंने बताया कि पनयाली और आवास विकास में नलकूपों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। जहां लीकेज हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed