{"_id":"56e31f0e4f1c1b97228b456e","slug":"tube-buried-in-the-wall-of-death-of-the-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल की दीवार में दबकर मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल की दीवार में दबकर मासूम की मौत
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
पीपल पोखरा नंबर-2 में सरकारी ट्यूबवेल परिसर की दीवार गिरने से एक बालक दब गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांकी बच्चे घायल होने पर भाग निकले। मुखानी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
शुक्रवार दोपहर पीपलपोखरा नंबर दो निवासी किसान भास्करानंद जोशी के पुत्र नितिन जोशी (10) समेत चार बच्चे सरकारी ट्यूूबवेल की चहारदीवारी का गेट पकड़कर चार बच्चे झूल रहे थे। अचानक दीवार नितिन ऊपर गिर पड़ी। अन्य बच्चे घायल होने के बाद भाग निकले।
देर तक बच्चा मलबे में दबा रहा। ग्रामीणों ने बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बच्चे के शव का पंचायत नामा कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना का शिकार बच्चा कक्षा पांच में पढ़ता था। पुलिस ने घटना के तह तक पहुंचने के लिए अन्य बच्चों को बुलाया है। हादसे के चलते गांव के लोग काफी गमगीन हैं।