फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   TTE duped of Rs 47 lakh by promising to provide plot and build a house in haldwani

हल्द्वानी: प्लॉट दिलाने और मकान बनाने का झांसा देकर टीटीई से ठग लिए 47 लाख, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दमुवाढूंगा निवासी भीम सिंह मेहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्लॉट बेचने और मकान बनाने का झांसा देकर उसने रेलवे कर्मी टीटी सुधीर कुमार से 47 लाख रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
TTE duped of Rs 47 lakh by promising to provide plot and build a house in haldwani
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी भीम सिंह मेहरा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। प्लॉट बेचने और उस पर मकान बनाने का झांसा देकर आरोपी ने रेलवे कर्मी से 47 लाख रुपये हड़प लिए। कार्रवाई कोर्ट के आदेश से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटी सुधीर कुमार की तहरीर पर 30 सितंबर की रात हुई है।

दर्ज मामले में रेलवे कर्मचारी ने बताया कि वर्ष 2021 में उनका संपर्क आरोपी भीम सिंह मेहरा से हुआ था। उसने दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में 1200 वर्गफुट प्लॉट का सौदा किया और उनसे 40 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद प्लॉट पर मकान बनाकर देने का वादा करते हुए सात लाख रुपये और ले लिए। आरोपी ने न तो उन्हें संपत्ति पर कब्जा दिया और न ही मकान बनाकर दिया। आरोप है कि 7 मार्च 2026 को रकम और मकान की मांग करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी शिकायत उन्होंने काठगोदाम कोतवाली और एसएसपी कार्यालय में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया।

विज्ञापन

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है। एक सैन्य कर्मी ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed