फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ttarakhand Lekhpal Association angry due to issue of notice

Nainital News: नोटिस जारी होने से उत्तराखंड लेखपाल संघ गुस्से में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
ttarakhand Lekhpal Association angry due to issue of notice
हल्द्वानी। प्रमाण पत्रों में रिपोर्ट न लगाने के मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से लेखपालों को नोटिस जारी करने का उत्तराखंड लेखपाल संघ ने विरोध जताया है। संघ का कहना है कि इस मामले में वह प्रदेश भर के पदाधिकारियों से रायशुमारी कर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाने का बहिष्कार किया है। इस कारण अधिकतर तहसील क्षेत्रों में आय, जाति, हैसियत व जन्म मृत्यु जैसे प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। प्रमाण पत्र बनवाने तहसीलों में पहुंच रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। लेखपालों के बहिष्कार को देखते हुए मंगलवार को हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने हल्द्वानी और लालकुआं के लेखपालों को नोटिस जारी किए थे। उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल का कहना है कि लेखपाल यह नहीं चाहते कि प्रमाण पत्र न बनें। वह चाहते हैं कि उनकी समस्याएं हल हों जो कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद से अब तक नहीं हुई हैं। कहा कि इस संबंध में पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। वार्ता के बाद आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed