फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck kills three-year-old girl

ट्रक ने तीन साल की बच्ची को रौंदा, मौत 

Sat, 12 Aug 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 12 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Truck kills three-year-old girl
सड़क हादसे में महिला घायल - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। टीपीनगर रामपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार सुबह बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान महिला की गोद से उछलकर तीन साल की बच्ची ट्रक से कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार महिला, बेटी और देवर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


किच्छा निवासी मजदूर राजेश कश्यप की पत्नी गीता अपनी दो बेटियों के साथ देवर श्यामवीर की बाइक (यूए04 ई3821) पर भगवानपुर स्थित मायके जा रही थी। टीपीनगर के पास वे जैसे ही रामपुर रोड की तरफ मुड़े, सुशीला तिवारी अस्पताल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (यूपी 12टी 9729) ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक सवार श्यामवीर दूसरी तरफ गिर पड़ा और गीता की गोद से तीन साल की बच्ची संजनी उछलकर ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक से कुचलने पर मासूम की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला और दूसरी बेटी अंजनी (05) के साथ बाइक में फंसकर बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही टीपीनगर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने घायलों को तत्काल टेंपो में लादकर एसटीएच पहुंचाया। यहां छोटी बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। घायल श्यामवीर का कहना था कि उसकी भाभी रक्षाबंधन पर मायके नहीं गई थी। इसी कारण वह मायके माता-पिता से मिलने जा रही थी। घायल देवर कमलुवागांजा में  बिजली विभाग में ठेकेदार के अधीन संविदा के तहत काम करता है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।    


कोई मदद के लिए नहीं आया आगे 
बाइक हादसे के बाद गुस्साए आसपास के लोग ट्रक में आग लगाने और चक्काजाम करने पर तो उतारू थे लेकिन सड़क पर तड़प रहे घायलों को अस्पताल भेजने के लिए कोई व्यक्ति तैयार नहीं था। उधर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया ताकि मौके पर कोई बवाल न हो। 

डस्टर कार ने साइकिल सवार बालक को कुचला, मौत
नंधौर वैली (नैनीताल)। नंधौर वैली से काठगोदाम जा रही डस्टर कार की चपेट में आकर एक बालक की मृत्यु हो गई। किशनपुर चौराहे में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। थाना बलरामपुर जिला पीलीभीत यूपी के ग्राम मलई हाल निवासी जगतपुर गौलापार गुड्डू का 12 वर्षीय बालक अनुज भी इस बाजार में आया था। यहां से सब्जी लेकर वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह डस्टर कार की चपेट में आ गया, जिससे अनुज की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की बजाय चालक कार समेत मौके से भाग गया। काठगोदाम चेकपोस्ट पर पुलिस ने डस्टर कार यूपी 25बीवी 3083 को पकड़ लिया। नंधौर वैली के थानाध्यक्ष संजय जोशी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। डस्टर कार चालक को हिरासत में ले लिया गया। अनुज प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में कक्षा तीन का छात्र था। अनुज के पिता गुड्डू जगतपुर में महेश पाठक के खेत में बंटाइदारी करते हैं। तीन भाई बहनों में अनुज सबसे बड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed