फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck broke down in Gulab Valley, jammed

गुलाब घाटी में ट्रक हुआ खराब, लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Truck broke down in Gulab Valley, jammed
काठगोदाम में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
हल्द्वानी। रानीबाग के पास गुलाबघाटी में रविवार को एक ट्रक खराब हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे सैलानियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को क्रेन से हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस को जाम के कारण क्रेन को पहुंचाने में ही एक घंटा लग गया। भीमताल पुल के कारण भी यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यहां वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे गुलाबघाटी के पास एक ट्रक खराब हो गया। यहां पर रास्ता संकरा होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी जाम में फंस गए। सूचना पर पुलिस ने क्रेन मंगवाई। जाम के कारण हल्द्वानी से गुलाबघाटी पहुंचने में ही क्रेन को एक घंटा लग गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी तरह ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया। रास्ता खोलने में भी तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन

उधर भीमताल पुल के कारण भी जाम लगता रहा। जाम के कारण भीमताल जाने वाले वाहनों को वाया एचएमटी भीमताल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कुमाऊं की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक इंसपेक्टर राकेश महरा ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा। नैनीताल में वाहन रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed