फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A milk truck going from Haldwani to Nainital fell into a 100 feet deep gorge near Jyolikot

ज्योलीकोट में बड़ा हादसा: दूध से भरा ट्रक सौ फीट गहरी खाई में गिरा, चालक घायल; डेरी प्रोडक्ट बर्बाद

Mon, 05 Oct 2026 11:04 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 05 Oct 2026 11:04 AM IST
सार

आनन्दा दूध डेरी का शीत वाहन ट्रक हल्द्वानी से नैनीताल जाते समय दो गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। हादसे में दूध व अन्य डेरी प्रोडक्ट बड़ी मात्रा में बर्बाद हो गए।

विज्ञापन
A milk truck going from Haldwani to Nainital fell into a 100 feet deep gorge near Jyolikot
दूध ट्रक ज्योलीकोट के पास सौ फीट गहरी खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल शहर के समीपवर्ती दो गांव क्षेत्र में दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट लेकर नैनीताल आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुयालबाड़ी-रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार तड़के ट्रक संख्या यूके04-ए 9728 से आनंदा दूध डेयरी का दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट लेकर नैनीताल आ रहे थे। दो गांव के समीप पहुंचते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


गनीमत रही कि चालक ने वाहन के खाई में गिरने के दौरान बीच रास्ते में ही छलांग लगा दी। हालांकि हादसे में वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि घायल चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed