फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tripura Governor saw a tiger

Nainital News: त्रिपुरा के राज्यपाल को हुए बाघ के दीदार

Tue, 07 May 2024 06:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 07 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Tripura Governor saw a tiger
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी सोमवार को जंगल सफारी के बाद लौट गए। सफारी के दौरान सोमवार सुबह उन्हें बाघ के दीदार भी हुए।
विज्ञापन

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नैनीताल मुख्यालय से रविवार दोपहर अपनी पत्नी और परिजनों के साथ रामनगर पहुंचे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी व सर्पदुली रेंजर बिंदर पाल ने उनकी अगवानी की थी। राज्यपाल रेड्डी सबसे पहले ढिकाला के धनगढ़ी गेट पहुंचे जहां उन्होंने म्यूजियम का निरीक्षण किया। इसके बाद पार्क प्रबंधन और वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली। ढिकाला में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह उन्होंने जंगल सफारी की। जंगल सफारी के दौरान उन्हें बाघ के दीदार हुए। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि राज्यपाल सोमवार सुबह 11 बजे रामनगर से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed