{"_id":"5d3b62de8ebc3e6c987494dc","slug":"tribute-to-kargil-martyrs-nainital-news-hld3504981190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजली
विज्ञापन
नैनीताल में विजय दिवस पर शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित करती ले. गीतांजल?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। एनसीसी 79 यूके वाहिनी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एनसीसी कैडेट्स, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ, एएनओ के साथ ही रानीखेत से आए सेना के जवानों ने तल्लीताल स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल हरीश बर्थवाल, कर्नल सीपीएस नेगी, उप ग्रुप कमांडर एएनओ रुचि पांडे, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. रितेश साह, सूबेदार रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे। दूसरी ओर पीपीजे सरस्वती विहार स्कूल में श्रद्धांजलि सभा के बाद विद्यार्थियों ने रैली निकाली। यहां, प्रबंधक केपी काला, मुख्य अतिथि ज्योलीकोट चौकी प्रभारी सीएस कन्याल, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह रहे।
एनसीसी कैडेट्स को कारगिल अभियान पर दिया व्याख्यान
नैनीताल। डीएसबी परिसर में कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को कारगिल अभियान पर व्याख्या एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को भी भारतीय सेनाओं में अपना कॅरियर बनाना चाहिए। डॉ. रीतेश साह ने बताया कि कारगिल शहीद मेजर राजेश सिंह अधिकारी डीएसबी परिसर के छात्र थे और नेवल एनसीसी कैडेट भी रहे। यहां, पैटी ऑफिसर शिव कुमार, कैडेट कैप्टन कुनाल जोशी, कैडेट कैप्टन संजना, महिमा अधिकारी, भारत बिष्ट, सूरज नेगी, मोहित आर्या, देव उपाध्याय, हीरा सिंह, उल्का परीदा, लक्ष्मी बिष्ट, पूजा सामंत आदि रहे।
पीरूमदारा में बनेगा शहीद द्वार : दीवान सिंह बिष्ट
रामनगर (नैनीताल)। कारगिल शहीद रामप्रसाद ध्यानी स्मृति में पीरूमदारा में शहीद द्वार बनेगा। इसकी घोषणा विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम में शहीद रामप्रसाद ध्यानी के बेटे संजय ध्यानी और शहीद भारत सिंह रावत की पत्नी प्रभा देवी को सम्मानित किया गया। यहां, प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल, अभिभावक संघ अध्यक्ष कैलाश नैनवाल, चंद्रशेखर जोशी, निर्जन कुमार, जगदीश तिवारी, अतुल अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
इधर, आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में 45 कैडेटों ने रन फार फन (तीन किलोमीटर) प्रतिभाग किया। बाद में स्कूल परिसर में पौधे रोपे गए और चित्रकला प्रतियोगिता में 42 कैडेटों ने हिस्सा लिया। यहां कर्नल संजय थापा आदि रहे। इधर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद देशभक्ति गीतों, कविताओं को युवाओं ने सराहा। यहां, डॉ. प्रीति द्विवेदी, डॉ. जीसी पंत, डॉ. डीएन जोशी, धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. कृष्णा भारती आदि रहे।
शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। सरस्वती शिशु मंदिर में सीआरपीएफ के शहीद मनोज नौगाई की मां शांति नौगाई को सम्मानित किया गया। बच्चों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। यहां, प्रधानाचार्य गणेश सिंह बिष्ट, सुशील कुमार खड़का, पूर्व सैनिक गिरीश भट्ट, राजेंद्र सिंह थापा, हरीश कन्नौजिया, गोविंद पांडे आदि रहे। बोहराकून के मल्लिकार्जुन स्कूल में बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। यहां, प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह, निभा सिंह, उप प्रधानाचार्य ललिता पाठक, राकेश बिष्ट, महेंद्र टम्टा, स्मिता बिष्ट, ललिता, ममता, रंजना नेगी, लक्ष्मी आदि रहे। उधर ओखलकांडा के जीआईसी पुटगांव में शहीदों को श्रृद्धांजलि देने वालों में एनसीसी के एएनओ सूरज कुमार, प्रधानाचार्य श्याम नारायण कुशवाहा, डॉ. कन्नू जोशी, हरीश शर्मा, गंगा नयाल, यशवंत सिंह, श्याम सुंदर रहे। उधर, खैरना इंटर कॉलेज में कारगिल शौर्य दिवस को मनाया गया। यहां, प्रधानाचार्य एमपी यादव, एमसी बजाज, आरपी पाल, दुष्यंत नेगी, पीसी मठपाल आदि रहे।
पांच किमी मैराथन में विजेता सम्मानित
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। आईटीबीपी कैंप 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ ने पांच किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया। मैराथन में महिला वर्ग में रेखा देवी पहले, राखी दूसरे, रवीना तीसरे, अंजली चौथे, पूजा पांचवें, जबकि पुरुष वर्ग में पवन चामी पहले, गोविंद दूसरे, राहुल यादव तीसरे स्थान पर रहे। लालकुआं चेयरमैन लालचंद सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां, उप सेनानी जगमोहन उपाध्याय आदि रहे। बाद में पुलवामा हमले में शहीद हुए चंद्रिका प्रसाद की वीरांगना को 34वीं वाहिनी की चीफ पैट्रन हावा नीमा यादव ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कारगिल दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
कालाढूंगी (नैनीताल)। यूनिवर्सल कांवेन्ट स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य ललित जोशी, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह देउपा ने पुरस्कृत किया। नयागांव स्थित अमर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता हुई। यहां, प्रबंधक मनदीप खन्ना, प्रधानाचार्य डॉ. एसआई खान रहे। इधर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोदा कोटाबाग में भी आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केएस रौतेला, शिक्षक वीबी सिंह, एचके वर्मा, जेके नय्यर, इरशाद आलम रहे। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कालेज कोटाबाग में भी चित्रकला प्रतियोगिता हुई। यहां प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रौतेला, एनसीसी प्रभारी कैप्टन भवतोष भट्ट आदि ने कारगिल के अमर शहीदों को याद किया।
पुष्प चक्र अर्पित कर शहादत को नमन किया
लालकुआं (नैनीताल)। शहीद स्मारक बिंदुखत्ता में पूर्व सैनिक संगठन के आह्वान पर शहीदों को नमन किया गया। यहां सोल्जर अकादमी के बच्चों ने शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किए। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, सेंचुरी पेपर मिल के जनसंपर्क अधिकारी जगमोहन उप्रेती, रवी प्रताप सिंह, पूर्व सैनिक प्रताप सिंह बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, नरसिंह रावत, हीरा सिंह भंडारी, दलवीर सिंह, कुंदन नाथ गोस्वामी, बलवंत सिंह, कैलाश बिरखानी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज बसनायत, महामंत्री दीपक जोशी, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रमेश कुनियाल, हरीश बिसोती, शेखर संभल, भरत नेगी, भगवान सिंह आदि थे।