{"_id":"694af0adb18182e4760d8b2e","slug":"tribute-paid-to-the-martyrdom-of-sahibzadas-on-veer-bal-diwas-kitchha-news-c-242-1-shld1013-134727-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया नमन
Wed, 24 Dec 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। शहीदी पर्व वीर बाल दिवस पर भाजपा ने नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में दीवान का आयोजन किया। जिसमें देश व धर्म की रक्षा के लिए सबसे कम उम्र में हंसते-हंसते बलिदान देने वाले चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत को याद किया गया।
शहीदी पर्व पर ज्ञानी रेशम सिंह ने गुरबाणी के माध्यम से साहिबजादों की शहादत को नमन किया। वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देने के लिए घोषित किया गया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वीर बाल दिवस घोषित कर देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय को सम्मान देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
यह दिवस बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस और संस्कारों का संचार करता है। मोदी सरकार भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और वीरों के बलिदान को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर बाबा सुखचैन सिंह, बलजीत गाबा, गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, जितेंद्र गौतम, बिजेंद्र यादव, मुकेश कोली, बंटी खुराना, नरेंद्र ठुकराल, राज गगनेजा आदि मौजूद रहे।