फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trees fell on roads due to rain and storm, traffic stalled

बारिश और आंधी से सड़काें पर गिरे पेड़, यातायात ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on roads due to rain and storm, traffic stalled
नैनीताल। रविवार को नैनीताल में सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन दोपहर दो बजे बाद अचानक काले बादलों से नगर में अंधेरा छा गया। इधर, ज्योलीकोट में दो बजे के बाद अंधेरा होने से सड़कों पर लगी सोलर जल र्गइं। वहीं अधिकतर दुकानें भी बंद हो गईं।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में कई पेड़ भी गिर गए। बादल गरजने के साथ ही बाजार में फंसे लोग घरों की ओर दौड़ते नजर आए। वहीं नगर के ऊपरी क्षेत्रों में ओले गिरने से ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन

लोअर माल रोड पर गुरुदीप होटल के पास पेड़ गिर गया, जिसे बारिश में ही दमकल टीम ने काटकर आवागमन सुचारु किया। इस दौरान घंटों बिजली भी गुल रही। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्दियाखान-पटवाडांगर मार्ग पर गिरा पेड़
भीमताल/भवाली/ज्योलीकोट/पतलोट (नैनीताल)। आंधी से ज्योलीकोट में बेलवाखान के अमुवाखाव तोक में पेड़ गिरने से प्रकाश चंद्र की गौशाला और रिया गांव में चीड़ का पेड़ गिरने से राजेंद्र सिंह रजवार के आवास को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं बल्दियाखान-पटवाडांगर मोटर मार्ग में चीड़ का पेड़ गिरने से मार्ग दो घंटे से बंद है।
ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे ने बताया कि अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी शाम तक मार्ग नहीं खोला गया। इसके चलते कई वाहन फंसे हुए हैं। साथ ही दो गांव में डॉन बॉस्को के पास पेड़ गिरने से एनएच 109 में भी यातायात बाधित हुआ, जिसे जेसीबी से हटा दिया गया। वहीं चोपड़ा में भरत सुयाल के आवास और सरियाताल के वर्गोमोंट के आवासीय परिसर में भी पेड़ गिरने से लोग परेशान है।
इधर, भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट के ग्राम पंचायतों में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानों को मुआवजा दिलाने को कहा है।
पेड़ गिरने से रोडवेज की बसें भी फंस गईं
रामनगर (नैनीताल)। रविवार दोपहर आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। आंधी के कारण छोई और पाटकोट इलाके में बांगाझाला के पास सड़क पर पेड़ गिर गया, जिससे घंटों यातायात ठप रहा। वहां भाजपा नेता राकेश नैनवाल, जिला मंत्री हरीश बेलबाल, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह रावत, गोविन्द सिंह मनराल आदि फंस गए। कांग्रेसी नेता विनय पड़लिया ने बताया कि पेड़ गिरने से प्रवासी लोगों को उनके घर छोड़कर आ रही रोडवेज की बसें भी फंस गईं। उनकी सूचना पर लोनिवि कर्मचारियों ने जेसीबी से पेड़ हटाया और यातायात सुचारु कराया। वहीं कंचनपुर छोई और अन्य क्षेत्रों में भी आंधी के कहर से मामूली तौर पर नुकसान की सूचनाएं मिली है। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटा दिया है। वहीं बिजली लाइनों पर भी पेड़ गिरने से दोपहर से ही नगर और ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति भी बाधित हो गई।

आंधी से उड़ी झोपड़ी तो मदद को उठे हाथ
रामनगर (नैनीताल)। रविवार को आंधी से चिल्किया निवासी ममता सैनी पत्नी ओमप्रकाश सैनी की झोपड़ी तहस नहस हो गई। ओमप्रकाश लॉकडाउन की वजह से अफजलगढ़ में फंस हैं। वार्ड मेंबर आशी मंदोलिया और कुंदन मेहरा की सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने टीम के साथ तिरपाल खरीदकर झोपड़ी ठीक कराई साथ ही महिला को राशन उपलब्ध कराया। मदद करने वालों में प्रकाश चंद्र, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपू अधिकारी, भारत पारासर, प्रदीप फर्स्वाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed