{"_id":"713e8e432f2e592a7317a63ab8230e00","slug":"travel-agency-operator-s-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल एजेंसी के संचालक की गिरफ्तारी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल एजेंसी के संचालक की गिरफ्तारी पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 21 Feb 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तेल बिलों के घोटाले के मामले में देहरादून स्थित टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक ज्योति काला की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिकाकर्ता को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही न्यायालय ने सरकार को 16 मार्च तक इस घोटाले की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले में टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के संचालक ज्योति काला ने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की प्रार्थना की थी। मामले के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तेल बिलों के घोटाले की आंच सीएम कार्यालय से लेकर आला अधिकारियों तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महकमे ने टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के संचालक ज्योति काला के खिलाफ सदर कोतवाली देहरादून और टिहरी में एफआईआर लिखाई थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उसे इस प्रकरण में झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन