{"_id":"1fdc5ba552384104d84e0f468b04f66a","slug":"transporters-hoop-co-and-policeman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने सीओ और कोतवाल को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने सीओ और कोतवाल को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Mon, 13 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम वीरपुर लच्छी में दो सप्ताह से बंद पड़ा मार्ग अभी तक नहीं खुलने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने कोतवाली पहुंच सीओ और कोतवाल कैलाश पंवार का घेराव किया। ट्रांसपोर्टरों ने अविलंब उक्त मार्ग को खुलवाने की मांग की। ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि जिस रास्ते को खनन वाहनों के लिए बंद किया गया है, वह करीब 60 वर्ष पुराना है। खनिज से लदे वाहन इसी मार्ग से कोसी नदी को जाते हैं। अब रास्ता बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही वह लोन ली गई गाड़ियों की किस्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा 31 मार्च को पुलिस-प्रशासन के मध्य हुई वार्ता में उनसे न्यायालय के आदेश लाने की बात कही गई थी। चार अप्रैल को कोर्ट से आदेश लाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। इस पर कोतवाल कैलाश पंवार ने ट्रांसपोर्टरों को बताया कि कोर्ट के निर्णय यह कहा गया है कि ग्रामीणों के वाहनों को न रोका जाए, लेकिन खनन करने वाले डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियाें को प्रतिबंधित किया गया है। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इस दौरान गुरपेज सिंह बाजवा, प्रीतम सिंह बाजवा, राजू बाजवा, अमनजीत सिंह, नीटू, शमशेर सिंह, बबलू, अंग्रेज सिंह, हरदीप, लाडी, संतोख सिंह, मुखतार सिंह, लीलू आदि थे।
विज्ञापन