फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transporter angry over toll collection on barrier

बैरियर पर टोल वसूली पर भड़के ट्रांसपोर्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Transporter angry over toll collection on barrier
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने जिला पंचायत की ओर से रामपुर रोड बैरियर पर बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रक ड्राइवरों और वाहन स्वामियों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात नगर कार्यालय के पास हुए धरना-प्रदर्शन में यातायात नगर व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक इंद्रकुमार भूटियानी और महामंत्री प्रदीप सबरवाल ने कहा कि कोरोना काल से ट्रांसपोर्ट कारोबारी परेशान हैं। ऐसी स्थिति में बगैर किसी पूर्व सूचना के वाहन स्वामियों और ट्रक चालकों से की जा रही वसूली का हम विरोध करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में जसपाल कोहली, दयाकिशन शर्मा, पंकज बोहरा, ललित रौतेला, भूपेंद्र सिंह साहनी, राजेश पुरी, जसपाल मालदार, इंद्रजीत सिंह, अब्दुल रब, कुलजीत सिंह, जेएस पाटनी, मुस्कीम, गोल्डी, हरपाल सिंह, महफूज सिद्दीकी, शोभराज, संजय नेगी, शिवराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वसूली नियम के तहत
जनपद में लगान और ढुलान वाली गाड़ियों से बॉर्डर क्षेत्रों में हो रही वसूली नियम के तहत ही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा चुकी है। कोरोनाकाल की वजह से टेंडर प्रक्रिया देर से हो गई थी। अब ठेकेदार को इसका टेंडर दे दिया गया है। यहां रामनगर और चोरगलिया गेट पर ही जिला पंचायत की ओर से चुंगी ली जाती है जबकि उधमसिंहनगर जनपद में इस तरह के 47 गेट हैं। जिला पंचायत की आय के लिए यह बहुत जरूरी है। यह टेंडर 31 मार्च 2022 तक दिया गया है। इससे पहले सरकारी कर्मचारियों द्वारा चुंगी वसूली को लेकर अच्छा रिकार्ड नहीं मिला था। - बेला तोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है चुंगी को लेकर बवाल
हल्द्वानी। ढुलान वाले वाहनों से चुंगी काटे जाने को लेकर दो महीने पहले भी बवाल हो चुका है। चोरगलिया में नदी में खनन करने वाले वाहनों से जिला पंचायत की टीम चुंगी वसूली कर रही थी। इसे लेकर वाहन चालकों के साथ विवाद हुआ था और नौबत गोलीबारी तक आ गई थी। तब पता चला कि चुंगी वसूली बिना टेंडर प्रक्रिया के हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed