फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Train from Lalkuan to Mumbai will run from today

Nainital News: लालकुआं से मुंबई के लिए आज से चलेगी ट्रेन

Mon, 21 Oct 2024 04:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 21 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Train from Lalkuan to Mumbai will run from today
फोटो। लालकुआं स्टेशन में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती डीआरएम रेखा यादव।
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं जंक्शन से बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन (22544/22543) का सोमवार सुबह 7:45 बजे से संचालन शुरू हो जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को डीआरएम रेखा यादव लालकुआं स्टेशन परिसर पहुंचीं। डीआरएम ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने स्टेशन प्लेटफार्म और पीआरएस का भी निरीक्षण किया। इधर प्रभारी आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर शाम को रिहर्सल कर आरपीएफ कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

--
ट्रेन का शेड्यूल
22544 लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को सुबह 7:45 बजे लालकुआं से प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी से 8:30 बजे, रामपुर से 9:22 बजे, मुरादाबाद से 10:02 बजे, अमरोहा से 10:33 बजे, हापुड़ से 11:36 बजे, गाजियाबाद से 12:42 बजे, हजरत निजामुद्दीन से 13:50 बजे, मथुरा जं. से शाम 16:00 बजे, भरतपुर से 16:25 बजे, सवाई माधोपुर से 18:15 बजे, कोटा से 19:40 बजे, रतलाम से रात 23:35 बजे, अगले दिन वडोदरा से 3:08 बजे, सूरत से 4:55 बजे, वापी से 6:01 बजे और बोरीवली से 7:32 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस पर सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed