फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Train From Haldwani

26 को परिवर्तित मार्ग पर चलेगी लालकुआं- हावड़ा ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Train From Haldwani
हल्द्वानी। रेलवे प्रबंधन ने पूर्व रेलवे के निचितपुर-तेतुलमारी खंड में नॉन-इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक लिया है। इसके कारण लालकुआं से 26 फरवरी को चलने वाली लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस (12354) अपने निर्धारित मार्ग गोमो-निचितपुर-धनबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोमो-चन्द्रपुरा जंक्शन-कटरासगढ़-धनबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गरीब रथ में नहीं लगेगा एलबीएच कोच
हल्द्वानी। जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस (12208/12207) व लिंक ट्रेन काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस (12210/12209) को इंड ऑन रेक से एलएचबी कोच में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब इस गाड़ी को अगले आदेश तक पूर्ववत कंवेशनल इंड ऑन जनरेटर कोच से संशोधित संरचना के अनुसार ही चलाया जाएगा। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के तीन कोचों सहित कुल 13 कोच लगेंगे। जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed