फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trail of Jipsy in Corbett National Park

कॉर्बेट के ट्रायल में पास नहीं हुई फोर्स की जिप्सी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Trail of Jipsy in Corbett National  Park
रामनगर (नैनीताल)। 50 महिला जिप्सी चालकों को लिए नई जिप्सियों का ट्रायल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में चल रहा है। ट्रायल के लिए आईं फोर्स कंपनी की जिप्सियां जंगल सफारी में फेल हो गईं हैं। अब कॉर्बेट प्रशासन चार अप्रैल को अन्य कंपनियों को ट्रायल के लिए बुला रहा है।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने ट्रायल के लिए कई कंपनियों की जिप्सियों को बुलाया था। इसमें चार मार्च को फोर्स कंपनी की जिप्सी को सबसे पहले ट्रायल के लिए बुलाया गया। करीब 25 दिन ट्रायल चला, लेकिन फोर्स कंपनी की जिप्सी जंगल सफारी के मानकों पर खरी नहीं उतरी। इन जिप्सियों को चलाने में महिला जिप्सी चालकों को परेशानी हो रही है। महिला जिप्सी चालकों की परेशानियों को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने फोर्स की जिप्सी की बजाए अब टाटा, मारुति आदि कंपनियों की जिप्सियों को ट्रायल के लिए चार अप्रैल को बुलाया है ताकि इन कंपनियों की जिप्सियों का एक ट्रायल हो। अगर ट्रायल में जिप्सी पास हुई तो फिर महिला चालकों को जिप्सियां मुहैया कराई जाएंगी। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि चार अप्रैल को टाटा और मारुति कंपनी की जिप्सियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed