फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic will be diverted today for Kainchi Dham fair

Nainital News: कैंची धाम मेले केे लिए आज डायवर्ट रहेगा यातायात

Sun, 15 Jun 2025 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted today for Kainchi Dham fair
नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस पर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। रविवार को कैंचीधाम के लिए सभी बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालुओं को कैंची धाम केवल शटल सेवा से भेजा जाएगा। भवाली और नैनीताल के लिए बाइकों पर भी प्रतिबंध रहेगा। केवल स्थानीय लोगों की बाइक के लिए छूट रहेगी।
विज्ञापन

आज का ट्रैफिक प्लान
एसएसपी पीएन मीणा ने प्लान जारी कर बताया कि रविवार को कैंचीधाम के लिए सभी बड़े वाहनों, केमू, रोडवेज बसों, आवश्यक सेवा और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दोपहिया वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डांठ चौराहा नैनीताल और मस्जिद तिराहा भवाली पर ही रोका जाएगा। सेनिटोरियम भवाली, नैनीबैंड एक भीमताल रोड, खैरना से कैंची धाम आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालुओं को श्री कैंची धाम मंदिर केवल शटल से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट नंबर एक बैंड से कैंचीधाम जाने वाले वाहनों को सेनिटोरियम पार्किंग, हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल के वाहनों को विकास भवन पार्किंग, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा। नैनीताल से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल से पाइंस भवाली, कैंचीधाम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी बैंड मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। हल्द्वानी-काठगोदाम भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व रानीखेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैंड और भीमताल से हल्द्वानी भेजा जाएगा।


16 तक हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान

बरेली, किच्छा व लालकुआं से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा जाने वाले सभी वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से जाएंगे। रामपुर, रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा से लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड से नारीमन तिराहा जाएंगे। काठगोदाम में यातायात का दबाव अधिक होने पर रविवार को नैनीताल और भवाली मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र जाने वाले वाहन नंबर एक मोड़ व रूसी बाईपास दो से डायवर्ट कर कालाढूंगी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed