{"_id":"68fd3b12fe4d63b7fd00bcbf","slug":"traffic-will-be-diverted-from-tomorrow-for-chhath-festival-haldwani-news-c-8-1-hld1044-659493-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छठ पर्व के लिए कल से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छठ पर्व के लिए कल से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
Sun, 26 Oct 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि छठ पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए हल्द्वानी शहर में डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन 27 अक्तूबर को दिन में दो बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्तूबर की सुबह चार बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगा।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि रामपुर रोड से हल्द्वानी से आने वालीं सभी कार, बाइक, बस, निजी बस के डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर गौरापड़ाव से तीनपानी होते हुए जाएंगे। वाहनों को पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट कर आनंदपुर तिराहा से आरटीओ रोड, छड़ायल चौराहा, सेंट्रल अस्पताल तिराहा से लालडांठ होते हुए भेजा जाएगा। तीसरा डायवर्जन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा है। टीपीनगर तिराहा से भी वाहन डायवर्ट कर सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए भेजे जाएंगे।
इसी प्रकार हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए जाएंगे। कुछ वाहन एफटीआई तिराहा से डायवर्ट कराकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से आगे भेजे जाएंगे।पीलीकोठी तिराहा, मुखानी चौराहा, जेल रोड तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर आने वाले वाहन जी मॉल से रणवीर गार्डन होते हुए देवलचौड़ तिराहा से भेजे जाएंगे। अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन भी बाइपास मार्गों का प्रयोग करेंगे। कोई भी वाहन टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा के मध्य नहीं चलेगा।
विज्ञापन
ये रहेगा जीरो जोन
- फायर स्टेशन तिराहा से राज पैलेस होटल तिराहा की ओर।
- कैंसर अस्पताल तिराहा, एफटीआई तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल।
- टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा के मध्य।
सीसीटीवी से लैस होगा छठ पूजास्थल
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित वन अनुसंधान केंद्र के पास छठ पूजा स्थल पर 27 अक्तूबर की शाम और 28 अक्तूबर की सुबह व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पूजास्थल पर चेन स्नेचिंग या अन्य वारदातों को रोकने के लिए क्षेत्र को छह से अधिक कैमरों से लैस किया जाएगा। छठ पूजा समिति ने इस संबंध में टेंट संचालक को निर्देश दिए हैं। छठ पूजास्थल पर 23 वेदियां बनाई गई हैं। पर्व के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए समिति ने सीसीटीवी से निगराने करने का निर्णय लिया है। माई सिटी रिपोर्टर