फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic on Khutani-Padampuri route will be diverted on wednesday from 3 PM to 8 PM

Nainital: कल दोपहर 3 बजे के बाद से रात 8 बजे तक खुटानी-पदमपुरी मार्ग पर यातायात रहेगा डायवर्ट, DM के आदेश

Tue, 26 May 2026 08:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 26 May 2026 08:46 PM IST
सार


डीएम ने लोनिवि की मांग पर उक्त मार्ग पर डामरीकरण के लिए मंगलवार से 10 जून तक दोपहर 3.45 बजे से शाम 8 बजे तक यातायात को डायवर्ट करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Traffic on Khutani-Padampuri route will be diverted on wednesday from 3 PM to 8 PM
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमताल-खुटानी-चांफी-पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से डामरीकरण का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क पर डामरीकरण के चलते वाहनों की आवाजाही से प्रभावित हो रहे डामरीकरण और सड़क पर लग रहे जाम की समस्या से डीएम को अवगत कराया था। साथ ही डीएम से उक्त मार्ग पर मंगलवार से 10 जून तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सड़क पर यातायात डायवर्ट करने की मांग की थी। 

विज्ञापन


डीएम ने लोनिवि की मांग पर उक्त मार्ग पर डामरीकरण के लिए मंगलवार से 10 जून तक दोपहर 3.45 बजे से शाम 8 बजे तक यातायात को डायवर्ट करने के आदेश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश के तहत खुटानी-पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर 10 जून तक दोपहर 3.45 बजे से शाम 8 बजे तक यातायात भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। उन्होंने वाहन चालकों और यात्रियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यातायात डायवर्ट करने का मुख्य उद्देश्य सड़क पर गुणवत्ता पूर्ण डामर करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed