फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic jam from Ranibagh to city on Sunday, passengers worried

Nainital News: रविवार को रानीबाग से शहर तक जाम का झाम, यात्री परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam from Ranibagh to city on Sunday, passengers worried
हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर लगे जाम के चलते रेंगते वाहन।    संवाद - फोटो : हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर लगे जाम के चलते रेंगते वाहन। संवाद
हल्द्वानी। रविवार दोपहर जाम के झाम से हल्द्वानी शहर के साथ ही नैनीताल रोड और भीमताल रोड पर वाहन घंटों फंसे रहे। शहर में जहां शोभायात्राओं के निकलने से जाम लगता रहा। रानीबाग में जाम में फंसने के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के कारण सुबह से वाहनों का दबाव अधिक नजर आया। वहीं दोपहर में नैनीताल रोड पर शोभायात्राओं के निकलने से जाम लगना शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक नैनीताल रोड पर बस अड्डे के करीब से तिकोनिया चौराहे तक वाहन रेंगते रहे। कोतवाली के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग के चलते वाहनों को निकलने में दिक्कत होती रही। रविवार को छुट्टी के दिन नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाल, कैंची धाम जाने के लिए दिल्ली, लखनऊ, गाजियाबाद, हरियाणा, बरेली सहित कई शहरों से हजारों सैलानी पहुंचते हैं। इस कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार सुबह से ही गुलाबघाटी क्षेत्र में वाहन रेंगते हुए चलते रहे। मगर दोपहर बाद पहाड़ से हल्द्वानी आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा होने लगी थी। जल्दी आगे निकलने के चक्कर में मैदानी क्षेत्र से आने वाले कार चालक कई बार गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं जिस कारण दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता है। रविवार को भी रानीबाग क्षेत्र में कई बार कुछ ऐसा हुआ, जब जल्दी निकलने के चक्कर में मैदानी क्षेत्र के चालक लगातार गलत तरीके से ओवरटेक करते रहे। इस कारण दोपहर बाद रानीबाग इलाके में जाम लग गया। हाल यह रहा कि भीमताल रोड पर चंदा देवी से आगे तक वाहन जाम में फंसे रहे। एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह ने कहा कि रविवार को ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

यात्रियों की पीड़ा
एक टैक्सी में आ रहे राजेश सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे से वहां फंसे हुए हैं। दिल्ली जाना था लेकिन ऐसे में वह समय पर ट्रेन तक नहीं पहुंच पाए। नैनीताल रोड से आ रही एक महिला निकिता ने बताया कि करीब पौन घंटे से वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। गर्मी में बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर गुलाबघाटी तक जाम लगने के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25-30 ट्रैफिक कर्मियों के जिम्मे पूरा शहर
शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का एक कारण फोर्स की कमी भी है। ट्रैफिक पुलिस के पास महज 25 से 30 जवान हैं जिनके हवाले पूरे शहर का ट्रैफिक है। मौजूदा समय में हल्द्वानी में ट्रैफिक संभालने वाली होमगार्ड के जवान भी चुनाव ड्यूटी में भेज दिए गए हैं तो सीपीयू भी चुनाव ड्यूटी में लगी हुई है। ऐसे में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए चुनौती भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed