{"_id":"60b923688ebc3ebb1b2665cb","slug":"traders-staged-a-sit-in-at-the-residence-of-mlas-haldwani-news-hld4265093174","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने विधायकों के आवास पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने विधायकों के आवास पर दिया धरना
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाजार खोलने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश भर में विधायकों के आवास पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि नयी एसओपी में पूरा बाजार नहीं खोला गया है जिसके विरोध में आज से आंदोलन का शंखनाद कर दिया गया है। नवीन वर्मा ने कहा कि अब व्यापारियों का धैर्य जवाब दे रहा है, कर्मचारियों से लेकर अपने परिवार, बिजली, पानी, जीएसटी आदि की समस्याओं का अंबार लगता जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने दूरभाष पर कोविड प्रभारी सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए तुरंत समाधान की बात कही। धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, जिला संरक्षक अब्दुल कवि, अरविंद चौहान, फरहत रऊफ, चरण जीत सिंह बिंद्रा, उर्वशी बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के आवास पर पहुंचा। मंत्री के न मिलने पर उनके प्रतिनिधि को व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रताप जोशी, चंद्र शेखर मोलांकी, भागीरथी जोशी आदि शामिल थे।