{"_id":"688a84db98be6b34f20a2edc","slug":"traders-demanded-verification-of-outsiders-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108967-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: व्यापारियों ने की बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: व्यापारियों ने की बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग
Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। नगर क्षेत्र में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने चेयरमैन सीमा टम्टा से मुलाकात कर सड़क किनारे अवैध रूप से फड़ लगाकर काम करने वाले बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
चेयरमैन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही भीमताल पुलिस को ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र में आने वाले कांवड़ियों पर रोक लगाने और बाहरी लोगों के सत्यापन के साथ सलड़ी चौकी पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की। व्यापारियों ने नशेड़ियों पर भी कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान युवा जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज उप्रेती, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पटवाल आदि रहे।