फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders. angry. bike. challaned. created. ruckus.

Nainital News: बाइक का चालान काटने पर भड़के व्यापारी, हंगामा किया

Wed, 12 Mar 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 12 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Traders. angry. bike. challaned. created. ruckus.
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से कारोबारी भड़क गए। एक कारोबारी की बाइक का चालान हुआ तो वह मौके पर पार्क अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गया।
विज्ञापन


मंगलवार को तल्लीताल में पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनाें के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क पर खड़ी एक कारोबारी की बाइक का चालान किया तो वह भड़क गया। इसके बाद तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत अन्य व्यापारी भी तल्लीताल डांठ चौराहे पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसओ रमेश बोरा ने उनसे बात की। इस पर पुलिस और व्यापारियों में जमकर बहस हुई। व्यापारियों ने अन्य अवैध रूप से पार्क वाहन स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने डांठ प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्क वाहनों के ऑनलाइन चालान किए।
विज्ञापन

एसओ रमेश बोरा ने बताया कि पुलिस सहायता केंद्र के पास अवैध रूप से पार्क 10 से अधिक वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed