{"_id":"69052a1e83b28cd9270bf67d","slug":"tourists-will-travel-to-kainchi-dham-via-shuttle-service-nainital-news-c-238-1-shld1020-119777-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम तक जाएंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम तक जाएंगे पर्यटक
Sat, 01 Nov 2025 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत के दौरान शनिवार और रविवार को कैंची धाम में अधिक संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया किया है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल व ज्योलीकोट होते हुए कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा तथा वहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम में दर्शन कराए जाएंगे। वहीं भीमताल से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे लेकिन आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा। अल्मोड़ा, रानीखेत व बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर- जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे। स्थानीय लोगों, वाहन चालकों व पर्यटकों से यातायात प्लान के अनुसार आवाजाही करने की अपील की है। संवाद