फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists will observe wildlife from a distance

वन्यजीवों को दूर से निहारेंगे सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tourists will observe wildlife from a distance
नैनीताल। बर्ड फ्लू को लेकर नैनीताल चिड़ियाघर में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चिड़ियाघर में आने वाले सभी पर्यटकों को दूर से ही वन्यजीवों को निहारने और बाड़े को नहीं छूने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही बंगाल टाइगर के भोजन से फिलहाल चिकन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के रेंजर अजय रावत ने बताया कि फिजेंट्स और पक्षियों की संख्या 167 हैं। उन्हें बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचाने के लिए चिकन, अंडे आदि को भोजन के मेन्यू से फिलहाल हटा दिया गया है। फिजेंट्स और पक्षियों के बाड़े के बाहर पोस्टर चस्पा किए हैं, जिनमें पर्यटकों को सतर्कता बरतने के लिए लिखा गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में 226 वन्यजीव हैं। इनमें कई पशु पक्षी दुर्लभ श्रेणी के हैं। इधर, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजिस्वनी पाटिल, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त जीवन जोशी ने बताया कि जलाशय वाले स्थानों पर विशेष तौर पर नजर रखने का निर्देश दिए गए हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

अंडा थोक में सस्ता, चिकन के दामों पर असर नहीं
हल्द्वानी। देश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद अंडे के थोक दाम तो कुछ कम हुए हैं, लेकिन फुटकर भाव पर कोई असर नहीं पड़ा है। अंडे के थोक व्यापारी और बिठौरिया निवासी तारा कांडपाल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तक अंडे की एक क्रेट 170 रुपये की देते थे। दो दिन से अंडे की क्रेट में पांच रुपये कम कर दिए हैं। वहीं, फुटकर में अंडा छह से सात रुपये तक में बेचा जा रहा है। मित्रपुरम दमुवाढूंगा स्थित पोल्ट्री फार्म के मालिक रवि रावत ने बताया कि पोल्ट्री फार्म से मुर्गी 95 रुपये किलो के हिसाब से बेची जा रही है। चिकन के दामों में कमी नहीं आई है। फुटकर में चिकन 200 से 220 रुपये किलो बेचा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed