फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists will get pure water in Nainital

Nainital News: नैनीताल में पर्यटकों को मिलेगा शुद्ध पानी

Fri, 14 Apr 2023 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Apr 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Tourists will get pure water in Nainital
नैनीताल। गर्मियों में नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। पालिका की ओर से शहर के कई जगहों पर उन्हें निशुल्क शुद्ध पानी मिलेगा। इसके लिए नगर क्षेत्र में 35 कूलिंग वाटर प्यूरी फायर लगेंगे। इससे प्लास्टिक के कचरे को कम भी किया जा सकेगा और पर्यटकों को पानी की बोतल नहीं खरीदनी होगी।
विज्ञापन

नैनीताल नगर और आसपास के क्षेत्रों में 30 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के माध्यम से लगभग प्रतिदिन 40 से 50 हजार लीटर व उससे अधिक पानी की खपत होती है। ऐसे में निष्प्रयोज्य प्लास्टिक बोतल के कूड़े का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से पहल की गई है। पालिका ने शासन की ओर से 15वें वित्त से जारी करीब 50 लाख रुपये से नगर में कूलिंग वाटर प्यूरीफायर लगाने की पहल की है। निजी संस्था के माध्यम से यह प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोेहे के जाल से हैं कवर
नगर में लगाए जा रहे वाटर प्यूरीफायर को लोहे के जाल से सुरक्षित किया गया है। इसमें जल संस्थान की लाइन से कनेक्शन देने के साथ ही पानी के भंडारण के लिए 500 लीटर का टैंक भी लगाया गया है। इसमें गर्मियों में ठंडे पानी के लिए कूलिंग की भी व्यवस्था है।


-नगर पालिका की ओर से 15वें वित्त के तहत मिली धनराशि से यह पहल की है। इसमें पानी के शुद्धीकरण के साथ ही ठंडा रखने की भी सुविधा है। इससे पर्यटक व आम जन को पानी उपलब्ध होगा साथ ही प्लास्टिक बोटल के प्रयोग पर भी रोक लगेगी। - आलोक उनियाल, ईओ, पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed