{"_id":"58fd02644f1c1bc4608b538b","slug":"tourists-visiting-barati-rou","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराती रौ देखने आएंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराती रौ देखने आएंगे पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाराती रौ देखने आएंगे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि नैनीताल जिला पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अपनी विशेष पहचान बनाएगा। जिले के एतिहासिक झरनों को पर्यटन विभाग विशेष पहचान देने जा रहा है, जिससे राज्य में पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
वन मंत्री रावत एवं रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप सेे रविवार को रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज में स्थित बराती रौ झरने का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि बराती रौ झरना इस क्षेत्र के विकास में अहम साबित होगा। इस दौरान महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, भाजपा नेता गणेश रावत, तारा पांडे, डिप्टी डायरेक्टर अमित वर्मा, डीएफओ नेहा वर्मा, डीएफओ कल्याणी, कहकशां नसीम, रेंजर किरन शाह, संतोष पंत, एके ग्वासाकोटी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार चौधरी ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कोटाबाग-पाटकोट मार्ग के निर्माण की मांग की। चौधरी ने बताया कि शासन से सड़क का निर्माण स्वीकृत है, लेकिन वन भूमि आड़े आने की वजह से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जनहित में वन भूमि हस्तांतरित करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन