Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists reaching Nainital to get relief from the heat left sweat to enter the city.

Nainital News: गर्मी से निजात पाने को नैनीताल पहुंच रहे पर्यटकों के शहर में प्रवेश करने के लिए छूटे पसीने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Tourists reaching Nainital to get relief from the heat left sweat to enter the city.
नैनीताल के अस्थाई पार्किंग रूसी बाईपास में पार्क वाहन।
नैनीताल। भाबर में हो रही गर्मी से निजात पाने के लिए नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को शहर के प्रवेश द्वार रूसी बाईपास और नारायण नगर में रोका गया। यहां धूप में घंटों इंतजार के बाद सैलानी शटल सेवा से नैनीताल पहुंचे। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ पहुंच रहे सैलानियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें रविवार सुबह से ही सैलानियों का शहर में पहुंचना शुरू हो गया था। ऐसे में जैसी ही वाहनों का दबाव बढ़ा तो पुलिस प्रशासन ने वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में रोक दिया। यहां से सैलानियों को शटल सेवा की सुविधा दी गई। एंट्री प्वाइंट पर रोके गए सैलानियों ने कहा कि उनके वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है और कड़ी धूप में उन्हें शटल सेवा का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्थाई पार्किंग स्थलों में शटल वाहनों की कमी के चलते पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कई पर्यटक सरकारी बसों से नैनीताल पहुंचे। जो सैलानी नैनीताल पहुंचे उन्होंने नौकायन के साथ ही चिड़ियाघर, केव गार्डन बॉटनिकल गार्डन, वॉटर फॉल में खूब मस्ती की। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर में पार्किंग स्थल खाली होने के बाद भी वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में रोक दिया गया। ऐसे में पर्यटक अच्छी यादें लेकर नहीं जा रहें हैं। उन्होंने कहा जल्द ही पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं रुकी तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसपी यातायात व अपराध हरबंस सिंह ने बताया कि नैनीताल के सभी पार्किंग स्थल पैक होने के बाद वाहनों को अस्थाई पार्किंग में रोका गया। यहां से शटल सेवा चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed