{"_id":"5ee8b4478ebc3e433922c25d","slug":"tourists-get-special-discounts-in-corbett-park-ramnagar-news-hld386417113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में पर्यटकों को मिले विशेष छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में पर्यटकों को मिले विशेष छूट
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। व्यापार मंडल की अगुवाई में विभिन्न संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक सीटीआर से पार्क भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को पार्क के शुल्कों में विशेष छूट देने की मांग की। इससे बेरोजगारी की मार झेल रहे स्थानीय जिप्सी चालक, नेचर गाइड और उससे जुड़े सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकेगा।
देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल एवं अध्यक्ष मनिन्दर सिंह सेठी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सीटीआर निदेशक राहुल से मिला। कोरोना संकट के कारण पार्क से जुडे़ लोगों जिप्सी चालक, नेचर गाइड, होटल रिसॉर्ट की आर्थिक हालातों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शासन, पार्क प्रशासन ने पार्क को आम पर्यटकों के लिए 14 जून से खोल तो दिया है, कई तरह के प्रतिबंध लगने के कारण पर्यटकों का आना संभव नहीं हो पा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि यदि शासन व पार्क प्रशासन प्रदेश के लोगों के लिए पार्क के शुल्कों में छूट कर दें, तो इससे प्रदेश के लोग पार्क भ्रमण पर जाने के लिए प्रेरित होंगे। जिससे पर्यटकों की कमी पूरी होगी। साथ ही जिप्सी चालक, नेचर गाइड, होटल, रिजॉर्ट, व्यापारियों को इस संकट की घड़ी में रोजगार मिल सकेगा। शासन और पार्क प्रशासन का पार्क खोलने का उद्देश्य भी पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष मनिन्दर सिंह सेठी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, राज्य आंदोलनकारी हाफिज सईद अहमद, गढ़वाल मोटर यूजर्स के पूर्व अध्यक्ष, जीएस बिष्ट शामिल थे।