{"_id":"6670c7218f236bb1250a7477","slug":"tourists-fell-into-the-lake-due-to-negligence-of-the-boat-driver-nainital-news-c-238-1-shld1020-105936-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाव चालक की लापरवाही से झील में गिरे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाव चालक की लापरवाही से झील में गिरे पर्यटक
Tue, 18 Jun 2024 05:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल बोट हाउस क्लब के पास सोमवार को नाव में बैठने के दौरान नाव चालक की लापरवाही से नाव पलट गई। नाव में सवार महिला, पुरुष अपने बच्चे समेत झील में गिर गए। गनीमत रही कि तीनों ने लाइफ जैकेट पहनी थी जिससे तीनों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार जबलपुर (राजस्थान) से दंपती और उनका बच्चा घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। सोमवार शाम को परिवार नैनीझील में नौकायन करने पहुंचा। बोट हाउस क्लब के पास नाव टिकट लेने के बाद तीनों बोट में बैठने लगे। महिला और बच्चे के बोट में चढ़ने के बाद पुरुष नाव में चढ़ ही रहा था कि नाव चालक ने नाव आगे बढ़ा दी जिससे पर्यटक अनियंत्रित हो गए और नाव पलट गई। इससे तीनों झील में गिर गए। अन्य नाव चालकों ने आननफानन तीनों को झील से बाहर निकाल लिया। महिला पर्यटक ने नाव चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। ईओ पूजा चंद्रा ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। मामले में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।