{"_id":"5e0654f08ebc3e87d53c4349","slug":"tourist-staying-houses-will-not-be-given-to-private-hands-nainital-news-hld3672709105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक आवास गृहों को निजी हाथों में नहीं सौंपेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक आवास गृहों को निजी हाथों में नहीं सौंपेगा निगम
विज्ञापन
नैनीताल में केएमवीएन की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष केदार जोशी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन ने पर्यटक आवास गृहों को निजी हाथों में सौंपने का फैसला वापस ले लिया है। यही नहीं निगम अब सरोवर नगरी स्थित रोप-वे का आधुनिकीकरण करने के साथ-साथ पर्यटक आवास गृहों के कमरों को ज्यादा सुविधा संपन्न बनाएगा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) अध्यक्ष केदार जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बोर्ड बैठक में तय किया कि रोप-वे को पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड कराया जाएगा, ताकि ज्यादातर सैलानी रोपवे के प्रति आकर्षित हो सकें। इसके अलावा बोर्ड बैठक में वर्ष 2020-21 से संविदा कर्मियों के वेतन में एक हजार की बढ़ोतरी करने, जिला विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर स्नोव्यू क्षेत्र स्थित दुकानों का सौंदर्यीकरण कराने, चंपावत के पचार पंचेश्वर स्थित भूमि में फेंसिंग कराने का भी फैसला लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए केदार जोशी ने बोर्ड को बताया कि निगम ने लखनऊ में बनाए एक फ्लैट की कीमत 53.9 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत पर फ्लैट नहीं बिक रहे हैं। उन्होंने इसकी कीमत घटाकर 42 लाख करने का प्रस्ताव दिया, जिसे बोर्ड ने सहमति दे दी। बैठक में छह कर्मचारियों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन भी स्वीकृत किए। बैठक में निगम उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, निदेशक मंडल में शामिल कुंदन सिंह बिष्ट, तारा पांडे, राम कोरंगा, महेश भट्ट, त्रिलोचन जोशी, नवीन बोरा आदि रहे।