फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourist places buzzing with tourists

सैलानियों से गुलजार रहे पर्यटन स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tourist places buzzing with tourists
नैनीताल में नौकायन के लिए जाने को तैयार सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/भीमताल/भवाली। सप्ताहांत पर रविवार को भी नैनीताल, भीमताल, भवाली समेत आसपास के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। क्षेत्र के सभी पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ लगी रही। हजारों की संख्या में सैलानियों के आने से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। नैनीताल में 85 फीसदी होटल बुक हो गए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल के मॉल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार व चार्ट बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। नैनीझील, भीमताल, सातताल में पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। होटल एंड रेस्टोरेंट के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते दो दिन में 15 से 16 हजार सैलानी नैनीताल पहुुंचे हैं। भीमताल और भवाली के पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ देखी गई। सैलानियों की आवाजाही से पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों में चहल पहल रही। वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से सैलानी जाम में फंसे रहे। रविवार को भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़, कैंचीधाम और श्यामखेत का चाय बागान में सैलानियों के आने से गुलजार रहा। सैलानियों की आवाजाही से होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे, पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, नौकायन, जॉरबिंग और जीप लाइन संचालक कारोबार अच्छा होने से संतुष्ट नजर आए। कैंची धाम में जाम लगने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रूसी बाईपास पर लगा जाम
नैनीताल। रविवार हजारों सैलानी नैनीताल पहुंचे। शनिवार से ही नगर में पार्किंग स्थल फुल होने के कारण सैलानियों के वाहन रूसी बाईपास में ही रोक दिए गए। शाम तक रूसी बाईपास पर वाहनों की कतार से जाम लग गया। रूसी बाईपास पर रोके जाने से सैलानी नाराज दिखे। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शाम तक चार सौ से अधिक वाहन रूसी बाईपास की अस्थायी पार्किंग में पार्क हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए परिवार के साथ नैनीताल आए है। नैनीताल का मौसम बहुत अच्छा है यहां आकर बहुत सुकुन मिल रहा है। लोग गर्मी में नैनीताल आना ही क्यों पसंद करते हैं यहां आकर पता चला। गीतांजली, दिल्ली
कोट-
नैनीताल का मौसम बहुत ही लाजवाब है। परिवार के साथ आकर नाव में बैठकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां से वापस जाने का मन नहीं कर रहा । स्वाती, गाजियाबाद
कोट-
नैनीताल में आकर राहत मिली है। नैनीताल का तापमान लखनऊ से बहुत कम है। यहां गर्मी का बिल्कुल भी अहसास नहीं हो रहा है। नैनीताल में बहुत मस्ती कर रहे हैं। शाईमा, लखनऊ

कोट-
कोरोना काल के बाद इस साल पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटा है। हजारों की संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं। नाव चालाकों को रोजगार मिल रहा है। नैन सिंह, सचिव नाव चालक समीति नैनीताल

हल्द्वानी-नैनीताल रुसीबाईपास में लगा वाहनों का लंबा जाम।

हल्द्वानी-नैनीताल रुसीबाईपास में लगा वाहनों का लंबा जाम।- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed