फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital news Tourist from Gurugram died in Nainital due to heart attack and could not reach hospital on time

Nainital: गुरुग्राम से नैनीताल घूमने आए पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत, जाम के कारण समय नहीं पहुंच सके अस्पताल

Sun, 21 May 2023 04:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 May 2023 04:27 PM IST
सार

भाभी के साथ घूमने के लिए शनिवार सुबह नैनीताल पहुंचे। वह यहां मेट्रोपोल परिक्षेत्र के पास एक होटल में रुके थे। शनिवार शाम सात बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Nainital news Tourist from Gurugram died in Nainital due to heart attack and could not reach hospital on time
प्रतीकात्मक। - फोटो : प्रतीकात्मक।

विस्तार

गुरुग्राम से नैनीताल घूमने आए पर्यटक की शनिवार को नैनीताल में अचानक मौत हो गई। घटना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। जाम के कारण मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो गई। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता त्रिलोक (45) अपनी पत्नी, भाई और भाभी के साथ घूमने के लिए शनिवार सुबह नैनीताल पहुंचे। वह यहां मेट्रोपोल परिक्षेत्र के पास एक होटल में रुके थे। शनिवार शाम सात बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। शाम 7.45 बजे उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया लेकिन जाम के चलते मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें हुई। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले नितिन जाटव व शहनवाज उनकी मदद को आगे आए। उन्होंने किसी तरह जाम खुलवाकर त्रिलोक को अस्पताल पहुंचाया। डाॅ.हिमांशु ने सैलानी त्रिलोक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी जा चुकी है। पुलिस के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में बिहार के युवक की मौत
नगर में शनिवार को बिहार निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सिकरा चंपारण बिहार निवासी बिकेश शर्मा (20) पुत्र शंभू शर्मा सप्ताहभर पूर्व काम के लिए बिहार से आया था। शनिवार सुबह पेट में दर्द होने पर साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी भवाली के डॉ. दिनेश चंदोला ने बताया कि शनिवार को एक मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आया। इसके कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। मरीज के शरीर में खून की कमी लग रही थी। परिजनों ने बताया बिकेश पूर्व में किसी बीमारी से पीड़ित था। लंबे समय तक उसका इलाज चला था। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed