{"_id":"c2ab47dab8c96624d163e242b5a31126","slug":"tourism-related-functions-not-tolerate-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन से जुड़े कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन से जुड़े कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत ने सोमवार को पर्यटन संरचना निवेश कार्यक्रम के तहत पर्यटन विभाग की ओर से जिले में चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग से जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वह सभी कार्यों को निश्चित समयावधि के भीतर पूरा करें तथा कार्यों के संपादन में जन सहयोग जरूर लें।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि पर्यटन संरचना विकास निवेश कार्यक्रम के तहत एडीबी के वित्तीय सहयोग से आईडीआइपीटी परियोजना के तहत कई कार्य कराये जा रहे हैं। डीएम ने एडीबी की ओर से संचालित परिचय हैरिटेज रिजार्ट का संरक्षण व पर्यटन सुविधाओं में सुधार कार्यक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन
डीएम रावत ने बताया कि एडीबी के निर्माण कार्यों की कुल लागत 38 करोड़ है। जिसके तहत पुराने मुख्य भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, टिफिन टाप जाने वाले मार्ग के साथ ही वहां पर शौचालय बनाने, बैंच, साइनबोर्ड लगाने आदि का कार्य मुख्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मल्लीताल चीना बाबा मंदिर व तल्लीताल में नेशनल होटल के पास भी शौचालय बनाया जाएगा। बैठक में एडीबी के अधिकारी जगत सिंह, एससी शर्मा, वाईके भट्ट, प्रहलाद विश्वकर्मा, पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, एमसी गोस्वामी, विपिन व्यास, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, यूसी तिवारी आदि मौजूद थे।