फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism for Cristmas in Nainital

क्रिसमस पर आएं नैनीताल, संक्रमण से बचाव के हैं पूरे इंतजाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tourism for Cristmas in Nainital
नैनीताल। नैनीताल के पर्यटन व्यवसायियों को क्रिसमस और साल की विदाई 31 दिसंबर (थर्टी फर्स्ट) का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान यहां करोड़ों का कारोबार होता है। कोरोना संक्रमण की दो लहरें और फिर दैवी आपदा झेल चुके पर्यटन कारोबारी अब ओमिक्रॉन की दस्तक के बावजूद क्रिसमस और साल की विदाई के समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि शासन ने अभी इस संबंध में एसओपी जारी नहीं की लेकिन अभी तक के हालात ये कह रहे हैं कि यदि आप भी जश्न में शरीक होने नैनीताल आ रहे हैं तो बेझिझक आइए क्योंकि यहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही कोरोना को फैलने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई होटलों ने तो क्रिसमस के लिए विशेष रूप से केक भी बना दिए हैं। हाल ही में इन होटलों में धूमधाम के साथ क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी भी मनाई गई थी।
होटल व्यवसायियों का कहना है कि वह कोविड नियमों का शत प्रतिशत पालन करते हुए क्रिसमस और वर्षांत के कार्यक्रम आयोजित करेंगे, साथ ही होटलों में आने वाले सैलानियों के लिए भी कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने सैलानियों की रैंडम कोरोना जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि इस दौरान अभी तक कोई भी सैलानी संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना से बचाव को लेकर मुस्तैद है।
कारोबारियों में असमंजस की स्थिति
नैनीताल। कारोबारी क्रिसमस और 31 दिसंबर के जश्न की तैयारी तो कर रहे हैं लेकिन वह अभी असमंजस की स्थिति में हैं। कारोबारियों का कहना है कि ओमिक्रॉन की आहट के बाद सरकार ने अभी एसओपी जारी नहीं है, जिस कारण अन्य प्रांतों के सैलानी भी असमंजस में हैं।
दूसरे प्रांतों के सैलानी क्रिसमस और 31 दिसंबर के आयोजन को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। ऐसे में अन्य प्रांतों के सैलानियों के नैनीताल पहुंचेंगे की उम्मीद है। अभी इन आयोजनों में समय है। उस समय क्या परिस्थितियां रहती हैं उन्हें देखते हुए ही कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
-दिनेश साह अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल
सरकार की ओर से इन दोनों मौकों के लिए गाइडलाइन जारी न होने से सैलानी असमंजस में हैं। यदि समय पर गाइडलाइन घोषित हो जाए तो सैलानी भी उसी के अनुरूप अपनी तैयार करें।
- दिग्विजय सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल
मास्क और सोशल डिस्टेंस अनिवार्य किया गया है। मास्क न लगाने वालों का चालान किया जा रहा है। क्रिसमस और 31 दिसंबर के मौके पर भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा कि सैलानियों को किसी तरह की दिक्कतें न हों।

-धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम नैनीताल
कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए कोरोना जांच बढ़ा दी गई हैं। रोजाना दो सौ से ढाई सौ लोगों की जांच की जा रही हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों पर भी नजर है।
-डॉ. केएस धामी, पीएमएस बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed