{"_id":"69976f709343f5ddde0fbb14","slug":"tourism-department-office-to-be-built-in-bhimtal-haldwani-news-c-418-1-shld1006-4034-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल में बनेगा पर्यटन विभाग का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल में बनेगा पर्यटन विभाग का कार्यालय
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। राज्य सेक्टर योजना के तहत भीमताल में 80 लाख की लागत से पर्यटन विभाग का कार्यालय बनाया जाएगा। भीमताल में टीआरसी के पास ही विभाग की ओर से कार्यालय बनाया जाएगा।
पर्यटन विभाग का कार्यालय भीमताल में बनने से होटल, होम स्टे, पैराग्लाइडिंग और साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन कारोबारियों को अपनी समस्याओं को हल कराने के लिए नैनीताल नहीं जाना पड़ेगा। विभाग की ओर से भीमताल में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र के बनने से प्रदेश भर के पैराग्लाइडिंग, कायकिंग और अन्य साहसिक खेलों में प्रशिक्षण लेकर युवा अपना रोजगार चला सकेंगे। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि राज्य सेक्टर योजना के तहत 80 लाख की लागत से भीमताल में पर्यटन विभाग का कार्यालय बनाया जाएगा। संवाद