फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Torrential rains disrupted life in Nainital

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Torrential rains disrupted life in Nainital
नैनीताल में तल्लीताल स्थित मालरोड में बारिश के पानी से हुआ जलभराव। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सोमवार दोपहर बाद नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। एक घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से माल रोड में कई जगह जलभराव हो गया। वहीं दूसरी ओर झील का जल स्तर 12 फीट के आंकड़े को पार करते हुए तल्लीताल स्थित बोट स्टैंड की आखिरी सीढ़ी तक पहुंच गया। इस दौरान सैलानियों को दुकानों और रेस्टोरेंट आदि में दुबके रहना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल में सोमवार सुबह से मौसम सामान्य था लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया और शाम पांच बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते माल रोड में कई जगह जलभराव हो गया और अधिकतर नाले उफान पर बहने लगे। खबर लिखे जाने तक बारिश का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि शाम छह बजे बाद झील का जलस्तर 12 फुट पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते पांच सड़कें बंद
नैनीताल। रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते सोमवार की देर शाम तक जिले की पांच सड़कें बंद थीं। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक ज्योलीकोट-भवाली रोड, बोहरागांव-देवीधूरा, कालाखेत-दिग्थरी, भौर्सा-पिनरौं और बानना मोटर मार्ग मलबा आने के कारण अवरुद्ध था। लोनिवि की टीमें जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed