फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Torrential rain, Raj Bhavan Road, Darki

Nainital News: राजभवन रोड का बड़ा हिस्सा दरका, वाहनों की आवाजाही बंद

Fri, 07 Jul 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 07 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain, Raj Bhavan Road, Darki
नैनीताल के समीप रूसी बाईपास में सड़क पर आए मलवे को हटाती जेसीबी मशीन
नैनीताल। नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रही। घंटों तक हुई बारिश के चलते यहां राजभवन रोड का 20 मीटर हिस्सा दरक गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से राजभवन रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गई है। वहीं, पानी के तेज बहाव के साथ मलबा और पत्थर नीचे की ओर स्थित लंघम हॉस्टल, आवासीय क्षेत्र और रॉकहाउस तक जा पहुंचे। सभासद मनोज साह जगाती ने जिला प्रशासन को जानकारी दी। बाद में एसडीएम राहुल शाह और लोनिवि अधिकारियों ने भूस्खलन क्षेत्र का मुआयना किया। टीम ने भू कटाव रोकने के लिए भूस्खलन क्षेत्र को पॉलीथिन से कवर कर दिया है। चार्टन लाज मल्लीताल निवासी सुमित्रा वर्मा के घर के भीतर स्रोत फूट गया जिससे उनके घर में पानी जमा हो गया। बारिश के चलते बृहस्पतिवार को सड़कों में कई जगह जलभराव हो गया। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




रूसी बाईपास पर आया मलबा जेसीबी से हटाया
नैनीताल। तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार को रूसी बाईपास पर मलबा आ गया जिससे सड़क पर कुछ देर के लिए आवाजाही बंद हो गई। पुलिस और लोनिवि की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारु कराई। वहीं, नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर पहाड़ी से कई जगह पत्थर व मलबा गिरता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाइंस गधेरा उफान पर आया, सैलानी खुश
नैनीताल। बारिश के चलते नैनीताल भवाली रोड पर स्थित पाइंस गधेरा भी उफान पर बहने लगा। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई वहीं, दूसरी ओर गधेरा सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सैलानी पहाड़ी से गिरने वाले झरने में फोटोग्राफी और सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed