{"_id":"697e512ea6d11208bc0feb3a","slug":"topper-students-honored-at-the-annual-function-of-childrens-academy-haldwani-news-c-418-1-ntl1007-3470-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चिल्ड्रंस एकेडमी के वार्षिकोत्सव में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चिल्ड्रंस एकेडमी के वार्षिकोत्सव में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव अभिनंदन-2025-26 में शैक्षिक, क्रीड़ा एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आईटीबीपी 34वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियांशी पाठक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने स्वागत एवं गीता श्लोक पाठ किया। निदेशक श्रीष पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। दीर्घकालीन सेवा के लिए गीता कविदयाल, ममता पांडेय, पंकज बिष्ट को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज साहनी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रणव साहनी, सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नवीन पंत, प्रबंध निदेशक कविता पाठक, कार्यकारी निदेशक प्रियांशी पाठक, हेमवती नंदन दुर्गापाल, रेनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।