{"_id":"692b554c14708ac8da0043ca","slug":"toilets-and-changing-rooms-are-being-constructed-near-the-mosque-intersection-nainital-news-c-238-1-ntl1003-120600-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मस्जिद चौराहे के समीप बन रहे शौचालय व चेंजिंग कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मस्जिद चौराहे के समीप बन रहे शौचालय व चेंजिंग कक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के चौराहे एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ है साथ ही सड़कें चौड़ी होने से वाहन संचालन के दौरान राहगीरों व पर्यटकों को भी पैदल चलने में सुविधा हो रही है। इधर मस्जिद चौराहे के समीप आरईएस की ओर से शौचालय व चेंजिंग कक्ष बनाए जा रहे हैं।
मस्जिद के समीप मार्ग के चौड़ीकरण के नीचे खाली स्थान के सदुपयोग के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से बनाई गई 56 लाख रुपये की डीपीआर से कार्य किया जा रहा है। इसमें पार्किंग के समीप स्थित क्षेत्र में एक सुगम शौचालय बनाया जा चुका है। इसके समीप ही दो शौचालय, दो चेजिंग कक्ष तथा इसके समीप खिलाडि़यों व अन्य के बैठने के लिए आकर्षक स्थल तैयार किया जा रहा है। आरईएस के एई पंकज कुमार ने बताया कि मार्ग के नीचे निर्माण किया जा रहा है। यहां स्थित मुख्य क्रीड़ा कार्यालय भवन के जीर्णशीर्ण शौचालय आदि के जीर्णोद्धार के कार्य भी होने है। पूर्व की कार्यदायी संस्था के अधूरे कार्य के चलते वहां कार्य अभी संभव नहीं है। पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल से वार्ता के बाद वहां कार्य किए जाएंगे।