फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today will be the hottest day of the month

आज होगा महीने का सबसे गरम दिन 

Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 जंगल की आग केबीच मौसम भी तराई भाबर में राहत देने के मूड में नहीं है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो मई का पूरा महीना कुछ छीटों के बीच में सूखा ही बीत जाने का अनुमान है। 19 मई तो महीने के ही सबसे अधिक गरम दिनों में रहने का अनुमान है। इस दिन दोपहर का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच सकता है। इसकेबाद राहत की कुछ छींटे मिल सकती हैं, लेकिन यह राहत भी शायद ही आगे जारी रह पाए।
विज्ञापन


मौसम में पिछले एक दशक में खासा बदलाव हुआ है और यह बदलाव अब महसूस भी किया जाने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तराई भाबर में  18 मई को अधिकतम तापमान दोपहर के समय करीब 40 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को भी यही हालात रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी के सबसे नजदीक पंतनगर में तापमान का रिकार्ड रखा जाता है। पंतनगर से मिले आंकड़ों के मुताबिक 19 मई को दोपहर के समय अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेट से अधिक ही रहने की संभावना है। औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई को राहत की कुछ छींटे सुबह और शाम को मिल सकती हैं, पर दिन में मौसम की गरमी बरकरार रहने की ही संभावना है। मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अगले 15 दिन में भी मौसम में गरमी इसी तरह से बरकरार रहेगी। दोपहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास ही रहेगा। इसके बाद 31 मई को भी 19 मई की गरमी का अहसास हो सकता है।

आज कुछ ऐसा रह सकता है तापमान
समय     डिग्री सेंटीग्रेट 

5.30        26
8.30        34
11.30    41
2.30        43
5.30        41
8.30        37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed