फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   today uttarakhand weather news

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, ठिठुरन बढ़ी...बर्फबारी होने की संभावनाएं

Tue, 28 Nov 2023 09:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Nov 2023 09:27 AM IST
सार

उत्तराखंड के कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रपुर, खटीमा, बागेश्वर समेत सभी जिलों में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली समेत कुछ पहाड़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन
today uttarakhand weather news
ठिठुरन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तराखंड के कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रपुर, खटीमा, बागेश्वर समेत सभी जिलों में बादल छाए हुए है। इस सभी इलाकों में आज सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सर्द बना हुआ है। बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली समेत कुछ पहाड़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। 

विज्ञापन


वहीं, हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल में सोमवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सर्द रहा। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई।  मौसम को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जल्द  बर्फबारी के आसार भी लगाए जा रहे हैं। बता दें कि, सुबह से सर्द रहे मौसम को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए। इस दौरान ठंडी हवाएं चलीं।
विज्ञापन


इधर, नैनीताल में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से आसमान बादलों से ढका हुआ था। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड महसूस की गई। आज के मौसम व ठंड को देखकर संभावनाएं जताई जा रही है कि इस बार मौसम का पहला हिमपात अन्य वर्षों की अपेक्षा जल्दी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
मुक्तेश्वर- 7.2 डिग्री
नैनीताल - 8 डिग्री
भीमताल - 9 डिग्री
हल्द्वानी - 13.6 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed