फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today there will be two semi-finals and final matches

आज होंगे दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Today there will be two semi-finals and final matches
हल्द्वानी में अमर उजाला व पाल कॉलेज द्वारा आयोजित नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान भिड़ते सें
हल्द्वानी। नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट में बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा। मंगलवार को चार मुकाबले हुए। सेंट थेरेसा (नैनीताल टीवीएस राइडर्स), हरमन माइनर भीमताल (केआर संस साइन), ग्रेट मिशन (नैनीताल मोटर्स चैलेंजर) और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल (श्रीराम स्पोर्ट्स इलेवन) ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच बुधवार शाम चार बजे होगा। प्रतिभाग कर रहीं सभी टीमों को स्व. केएन पपनै रामनगर की पुण्य स्मृति में अलग से ट्राफी दी जाएंगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह नौ बजे पहला मुकाबला क्वींस (ग्लोबल हेल्थ वारियर्स) और सेंट थैरेसा (नैनीताल टीवीएस राइडर्स) के बीच हुआ जिसमें सेंट थैरेसा (नैनीताल टीवीएस राइडर्स) 3-1 से विजयी रहा। बेहतर खेल प्रदर्शन करने पर नितिन नेगी को प्लेयर आफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला हरमन माइनर भीमताल (केआर संस साइन) और ग्रीन फील्ड रामनगर (बार्बी क्यू मचान थंडर्स) के बीच हुआ। हरमन माइनर की टीम 5-0 से विजयी रही। मुकाबले में गणेश छेत्री को प्लेयर आफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला ग्रेट मिशन स्कूल रामनगर (नैनीताल मोटर्स चैलेंजर) और मदर्स ग्लोरी स्कूल रामनगर (श्रीबालाजी होंडा पैंथर्स) के बीच हुआ जिसमें ग्रेट मिशन स्कूल रामनगर (नैनीताल मोटर्स चैलेंजर) की टीम 4-1 से विजयी रहा। ऋषभ पटवाल को मैन आफ द मैच का खिताब मिला।
चौथा मैच गुरुकुल स्कूल (श्रीराम स्पोटर्स इलेवन) और सिंथिया स्कूल (स्टार हास्पिटल यूनिवर्स) के बीच हुआ जिसमें गुरुकुल स्कूल (श्रीराम स्पोर्ट्स इलेवन) की टीम 2-0 से विजयी रही। मैन आफ द मैच पवन वाचमी को दिया गया। मैच के दौरान बारिश हुई। इसके बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ।

चारों मैचों के रेफरी केतन भंडारी, आनंद देव, कमल खाती, महेश सिंह बिष्ट रहे। इस अवसर पर पॉल कॉलेज के सीईओ निर्भल पाल और अतुल पाल, नैनीताल मोटर्स के जनरल मैनेजर समीर नंदवानी, स्टार हास्पिटल के डॉ. उस्मानी, नैनीताल टीवीएस के एमडी धीरज अग्रवाल, ग्रीन फील्ड स्कूल रामनगर की प्रधानाचार्या संगीता पावसेकर समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।
..............
आज इन टीमों के बीच होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
1-सेंट थेरेसा (नैनीताल टीवीएस राइडर्स हल्द्वानी) और हर्मन माइनर भीमताल (केआर संस साइन) सुबह 9:00 बजे।
2- ग्रेट मिशन (नैनीताल मोटर्स चैलेंजर) और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल (श्रीराम स्पोर्ट्स इलेवन) सुबह 10.00 बजे।
..........
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed